Breaking news in hindi - DuniyadaariKiKhabar

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 23, 2023

Breaking news in hindi

Vistara Aircrafts में फोन पर 'अपहरण' की बात कर रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें पूरी घटना

 

Vistara Aircraft File Photo 


मुंबई की सहार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (उन अपराधों से संबंधित जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं) और 505(2) (जो अफवाहें फैलाने या चिंताजनक समाचार फैलाने जैसे अपराधों से संबंधित है) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है।

 

मुंबई पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रितेश संजयकुकर जुनेजा के रूप में हुई है। यह व्यक्ति विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार था। उड़ान चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। सदस्यों ने उस व्यक्ति को फोन पर 'अपहरण' के बारे में बात करते हुए सुना था।

 

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक व्यक्ति को फोन पर अपहरण की बात करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उड़ान चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है जिसके चलते उसने फ्लाइट में ऐसी बातचीत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसके चलते उसने फ्लाइट में ऐसी बातचीत की। फ्लाइट और रूट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


Read More 

No comments:

Post a Comment